Mahat News
  • Home
  • Opinion

    RPSC : ऑफलाइन शुल्क राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा 

    Mahat News

    नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस: लगभग दो सैकड़ा विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन, 10 जुलाई को शुभारंभ

    Jyoti Satawan

    श्रीराम स्तुति : श्री राम चंद्र कृपालु भजमन स्तुति

    Mahat News

    मध्य प्रदेश बजट: शिक्षकों के 11 हजार और पुलिस के 7500 पदों पर होगी भर्ती

    Kapil Barwal

    Diwali : कब मनाई जाएगी दिवाली

    Mahat News

    Bade Miyan Chote Miyan : बड़े मिया छोटे मिया फिल्म के ट्रेलर में दिख रहे मास्क मैन कोन है ?

    Jyoti Satawan
  • Politics

    Khatu Shyam : श्री खाटू श्याम जी क्यों कहलाए हारे का सहारा, जानिए

    Sachin Chaudhary
    Sachin Chaudhary
    3 Min Read

    यह Apple Vision Pro the ultimate personal होम थिएटर है?

    Sachin Chaudhary
    Sachin Chaudhary
    6 Min Read

    Himachal Pradesh : केंद्र हिमाचल प्रदेश में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे – कृषि मंत्री चंद्र कुमार

    Jeetendra Singh
    Jeetendra Singh
    3 Min Read
    rpsc exam

    RPSC : ऑफलाइन शुल्क राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा 

    Mahat News
    Mahat News
    3 Min Read

    सब्जियों को सड़ने से बचाने के लिए आजमाएं 10 उपाय

    Mahat News
    Mahat News
    5 Min Read
    diwali poster download

    Diwali : कब मनाई जाएगी दिवाली

    Mahat News
    Mahat News
    4 Min Read
  • Health

    Svitch CSR 752 launched: लॉन्च हुई Svitch CSR 762 इलेक्ट्रिक बाइक, जो देगी Ultraviolette F77 को तगड़ा मुकाबला

    Sachin Chaudhary
    Sachin Chaudhary
    3 Min Read

    यह Apple Vision Pro the ultimate personal होम थिएटर है?

    Sachin Chaudhary
    Sachin Chaudhary
    6 Min Read
    n mandak

    N Mandal ने संघर्ष से हासिल किया है मुकाम, जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता

    Bhupendra Singh Rawat
    Bhupendra Singh Rawat
    2 Min Read

    पान की खेती पर सरकार दे रही है सब्सिडी

    Jeetendra Singh
    Jeetendra Singh
    2 Min Read

    IND vs ENG: मोंटी पनेसर ने कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान कहा- ‘उसके अहंकार के…’

    Yuvraj Bhave
    Yuvraj Bhave
    4 Min Read
    पोषण

    पोषण पखवाड़ा में बेहतर प्रदर्शन करने पर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा बून्दी को किया सम्मानित

    Mahat News
    Mahat News
    2 Min Read
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
Notification
  • HomeHome
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Personalize
Mahat NewsMahat News
Font ResizerAa
  • HomeHome
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
Follow US
मनोरंजन

Nayanthara Movie Case: नयनतारा ने ‘अन्नपूर्णी’ फिल्म को लेकर हुए विवाद पर मांगी माफी

Jyoti Satawan
Last updated: 22 March, 2024 10:15 am
Jyoti Satawan
Share
SHARE

Nayanthara Movie Case: अभिनेत्री नयनतारा ने अपनी हाल में आई तमिल फिल्म ‘अन्नपूर्णी’ के लिए माफी मांगी है। फिल्म के ओटीटी मंच पर रिलीज होने एक हफ्ते बाद निर्माताओं पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था और इसके बाद फिल्म को नेटफ्लिक्स से हटा दिया गया था।

Contents
  • पोस्ट में लिखा – जय श्री राम
  • ‘अनजाने में चोट पहुंचाई है’
  • दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी
  • फिल्म पर लगे थे आरोप
  • दिल से माफी मांगती हूं: नयनतारा
  • 8 लोगों के खिलाफ दर्ज किया था मामला

पोस्ट में लिखा – जय श्री राम

फिल्म ‘जवान’ में काम कर चुकी अभिनेत्री ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि फिल्म ‘प्रेरणा देने के लिए बनाई गई है, न कि विवाद पैदा करने के लिए।’ नयनतारा ने पोस्ट में कहा, ”जय श्री राम। यह पत्र में भारी मन और हमारी फिल्म ‘अन्नपूर्णी’ से संबंधित हालिया विवादों को लेकर लिख रही हूं।

‘अनजाने में चोट पहुंचाई है’

‘अन्नपूर्णी’ को बनाने का प्रयास केवल सिनेमा के लिए नहीं किया गया था बल्कि यह तो प्रेरणा और कभी हार न मानने की भावना पैदा करने का प्रयास था।

इसका उद्देश्य जीवन की यात्रा को प्रतिबिंबित करना है जहां हम सीखते हैं कि दृढ़ इच्छाशक्ति से बाधाओं को कैसे दूर किया जा सकता है। एक सकारात्मक संदेश शेयर करने के हमारे प्रयास में हमने लोगों की भावनाओं को अनजाने में चोट पहुंचाई है।’

दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी

‘अन्नपूर्णी’ में अभिनेत्री ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है जिसका लक्ष्य देश में सर्वश्रेष्ठ शेफ बनना है लेकिन अपने सपने को साकार करने के लिए उसे मांसाहारी भोजन पकाना पड़ता है। नीलेश कृष्णा द्वारा निर्देशित यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसके 4 हफ्तों के बाद नेटफ्लिक्स पर आई थी।

फिल्म पर लगे थे आरोप

फिल्म को लेकर बीते सप्ताह तब विवाद खड़ा हो गया जब नयनतारा और निर्माताओं के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज की गई। शिकायतों में आरोप लगाया गया कि फिल्म के कुछ सीन हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं।

फिल्म में भगवान राम के बारे में विवादास्पद कमेन्ट किया गया है और यह ‘लव जिहाद’ को भी बढ़ावा देती है। विवाद के बीच फिल्म को निर्माताओं ने नेटफ्लिक्स से हटा दिया था।

दिल से माफी मांगती हूं: नयनतारा

नयनतारा ने अपने पोस्ट में कहा कि फिल्म के जरिए टीम एक सकारात्मक संदेश शेयर करना चाहती थी और उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली फिल्म को स्ट्रीमिंग मंच से हटा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘मेरी टीम और मेरा इरादा कभी भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था और हम इस मुद्दे की गंभीरता को समझते हैं। फिल्म से जिन लोगों की भावनाओं को हमने ठेस पहुंचाई है उनसे मैं ईमानदारी और दिल से माफी मांगती हूं।”

8 लोगों के खिलाफ दर्ज किया था मामला

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने शिकायतों के बाद पिछले सप्ताह नयनतारा समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नया नगर पुलिस थाने के प्रभारी (SHO) ने कहा कि गुरुवार को अभिनेत्री एवं निर्माता नयनतारा सहित 8 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 295-ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य) और 505 (2) (पूजा स्थल पर किया गया अपराध) 34 (साझा मंशा) (दोनों को मिला कर पढ़ा जाए) के तहत मामला दर्ज किया गया।

Share This Article
Facebook Copy Link Print

Let's Connect

FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Google NewsFollow

Popular Posts

मध्य प्रदेश bajat

मध्य प्रदेश बजट: शिक्षकों के 11 हजार और पुलिस के 7500 पदों पर होगी भर्ती

Kapil Barwal
20 Min Read
टमाटर की खेती

टमाटर की खेती से भारती की बढ़ी आमदनी

Sunil Kumar
2 Min Read

Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा पर शेयर बाजार में रहेगी छुट्टी

Mahat News
3 Min Read

Indore to Ujjain distance : इंदौर से उज्जैन के बीच की दूरी तय करने में 60 मिनट लगते हैं

Sachin Chaudhary
3 Min Read

You Might Also Like

मनोरंजन

Rashmika Mandanna : रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया

4 Min Read
मनोरंजन

Main Atal Hoon Box Office Day 2: दूसरे दिन ‘मैं अटल हूं’ की कमाई में आया सुधार, फिल्म ने किया इतने करोड़ का बिजनेस

3 Min Read
मनोरंजन

बिहार की माटी में जन्में N Mandal, फिल्मों के लिए गाँव छोड़ दिया

3 Min Read
मनोरंजन

The Fable : मनोज बाजपेयी की फिल्म का प्रीमियर 74वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म एफ में होगा

3 Min Read
Mahat News

Mahat News is Digital News website of News World. The leading hindi language News portal in india. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the wolrd.

  • Categories:
  • न्यूज
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • कृषि
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा

Quick Links

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History

About US

  • About us
  • Privacy Policy
  • Ownership & Funding
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Editorial Team Information
  • Disclaimer
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?